फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच हत्या मामले में पुलिस एनकाउंटर में प्रभ दासूवाल का गुर्गा हरनूर उर्फ नूर ढेर

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Wed, 07 Jan 2026 01:44 PM IST

रविवार को गांव वल्टोहा संधुआं के सरपंच जरमल सिंह की विवाह पैलेस में गोलियां मारकर हत्या करवाने वाले गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के गुर्गे को तरनतारन पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया जिसकी पहचान हरनूर सिंह उर्फ नूर निवासी गांव कत्थुनंगल जिला अमृतसर देहाती के तौर पर हुई है। मौके पर एक पिस्टल व बाइक बरामद की गई है।  पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीआइजी स्नेहदीप शर्मा व एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि सूचना मिली थी कि सरपंच जरमल सिंह की हत्या करवाने वाले गैंग्सटर प्रभ दासूवाल के गुर्गे अन्य वारदातों को अंजाम देने लिए क्षेत्र में सरगर्म हैं। सूचना के आधार पर एसपी रिपुतपन सिंह, डीएसपी  जगजीत सिंह चहिल के नेतृत्व में सीआईए की टीम द्वारा भिखीविंड क्षेत्र में चौकसी बढ़ाई गई। मंगलवार दोपहर बिना नंबर की बाइक पर सवार एक संदिग्ध को पुलिस पार्टी ने देखते ही रुकने का इशारा किया। जिसने रुकने की बजाय पुलिस पर गोलियां दाग दीं। बुलेट प्रुफ जैकेट पहने पुलिसकर्मी की जान बच गई। इस दौरान एसएसपी सुरेंद्र लांबा की अगुवाई में पुलिस की टीम ने जवाबी कार्रवाई के दौरान चलाई गई गोली लगने से बाइक सवार गुर्गा मारा गया जिसकी बाद में पहचान गांव कत्थुनंगल निवासी हरनूर सिंह उर्फ नूर के तौर पर हुई।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें