फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब चुनाव से पहले नई पार्टियों का ट्रेंड: नवजोत कौर सिद्धू की नई सियासी पारी

Thu, 09 Apr 2026 05:58 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न नेताओं द्वारा नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ट्रेंड रहा है। साल 2012, 2017 व 2022 के चुनाव से पहले करीब 15 साल के अंतराल में सात नए सियासी दल वजूद में आए। इनमें से तीन का विलय हो गया। शेष पार्टियां अभी अस्तित्व में तो हैं मगर न तो चुनाव में कुछ जलवा दिखा पाईं और न ही पंजाब की सियासत और पंजाबियों पर कोई प्रभावशाली छाप छोड़ पाईं। इसी कड़ी में 6 अप्रैल को कांग्रेसी नेता एवं पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर अब भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी (भारपा) के साथ सामने आईं हैं। हालांकि यह पार्टी करीब नौ साल पुरानी बताई जा रही है मगर पंजाब के लिए यह नई पार्टी है। सिद्धू के समर्थक पिछले कुछ समय से इस पार्टी के संपर्क में थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें