पीजीआई के नेहरू एक्सटेंशन में सोमवार को नई अमृत फार्मेसी की दुकान शुरू कर दी गई है। इस सुविधा के शुरू होने से अब एक्सटेंशन में भर्ती मरीजों को 24 घंटे दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। एक्सटेंशन के डीएमएस डॉ. संदीप बंसल ने बताया कि पीजीआई में अब कुल 14 अमृत फार्मेसी की दुकानें संचालित हो रही हैं और लगभग सभी बिल्डिंग्स में यह सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि नेहरू एक्सटेंशन में पहले अमृत फार्मेसी नहीं होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए यहां भी अमृत फार्मेसी शुरू की गई है, जिससे मरीजों को समय पर सस्ती और सुलभ दवाइयां मिल सकेंगी।