फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत कौर सिद्धू ने छोड़ी कांग्रेस,राजा वडिंग पर लगाए भ्रष्टाचार और साजिश के आरोप

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को बयान जारी करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी को छोड़  दिया है। पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर जमकर हमला बोलते हुए कौर ने कहा कि वह सबसे भयानक, अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष हैं। उन्होंने संगठन को बहुत नुकसान पहुंचाया है। नवजोत कौर सिद्धू को पिछले महीने पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था, जब उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपये वाली टिप्पणी से राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था। पूर्व कांग्रेस विधायक कौर ने वडिंग पर आरोप लगाया कि उन्होंने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी  के साथ समझौते के जरिए पार्टी को छोटे-मोटे फायदों के लिए बेच दिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा खुद को जेल से बचाने के लिए उन्होंने पंजाब के सीएम के साथ साझेदारी की और कांग्रेस को नष्ट किया। वडिंग पर निशाना साधते हुए कौर ने कहा मेरे पास उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, लेकिन मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि मैंने खुद कांग्रेस छोड़ दी है। कौर ने यह भी आरोप लगाया कि वडिंग ने उनकी सीट पर लोगों को लगाकर उनकी चुनावी हार सुनिश्चित करने की कोशिश की थी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें