फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत कौर सिद्धू का राजा वडिंग पर 2400 करोड़ घोटाले का आरोप, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

पंजाब कांग्रेस से निष्कासित नेता नवजोत कौर सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि वडिंग ने जीरकपुर में 100 एकड़ जमीन खरीदी, जिसमें से 60 एकड़ जमीन फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे लगवाकर निर्दोष लोगों से अवैध तरीके से छीनी गई है नवजोत कौर ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा कि वडिंग अदालत में आकर जवाब दें कि इतनी बड़ी जमीन कैसे खरीदी गई। उन्होंने 2400 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का भी जिक्र करते हुए कहा कि मामले में जवाब देने के लिए तैयार रहें। इसके साथ ही उन्होंने वडिंग पर युवाओं को लूटने का आरोप लगाया। नवजोत काैर ने कहा कि कांग्रेस से जुड़ने वाले युवाओं से 75 रुपये की सदस्यता फीस ली जा रही है और इससे करोड़ों रुपये एकत्र किए जाएंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि इन पैसों का उपयोग किस तरह किया जाएगा और कितने युवाओं को रोजगार या बेहतर अवसर दिलाए गए हैं।उधर, वडिंग ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह ऐसे व्यक्ति पर टिप्पणी करना उचित नहीं समझते, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।  
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें