फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: भाजपा नेता रूपा सोहाना को 5 करोड़ की धमकी, गैंगस्टर बनकर कॉल

Thu, 26 Mar 2026 01:31 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

समाजसेवी, कबड्डी प्रमोटर और भाजपा नेता रूपा सोहाना को पिछले कई दिनों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। रूपा सोहाना ने बताया कि उन्हें विभिन्न इंटरनेशनल नंबरों से कॉल आ रही हैं, जिनमें उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की जा रही है। धमकी देने वालों ने रुपये न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी है। बुधवार को मोहाली में प्रेस कांफ्रेस के दौरान रूपा सोहाना ने बताया कि उन्होंने हाल ही में भाजपा जॉइन की है, जिसके बाद से धमकियों का सिलसिला और तेज हो गया है। जब उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया, तो आरोपियों ने उनके पार्षद दोस्त और उसकी पत्नी के नंबरों पर भी कॉल करना शुरू कर दिया। कॉल करने वाले खुद को खतरनाक बताते हुए राणा बलाचौरिया और चिन्नी कुब्बाहेड़ी जैसा हाल करने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें