फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में BKI की बड़ी साजिश नाकाम, 3 आतंकी गिरफ्तार; IED सामग्री बरामद

Tue, 25 Aug 2026 01:37 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मॉड्यूल की योजना पंजाब पुलिस मुख्यालय, पंजाब भाजपा कार्यालय और पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कोठी को विस्फोट और गोलीबारी के जरिए निशाना बनाने की थी। पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपियों को IED तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन निवासी लवप्रीत सिंह, जशनप्रीत सिंह उर्फ जशनदीप और अमृतसर निवासी प्रभप्रीत सिंह उर्फ प्रभ के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों विदेशी BKI हैंडलर सतनाम उर्फ सत्ता नौशेरा के संपर्क में थे। आरोप है कि हैंडलर मोबाइल एप के जरिए लवप्रीत सिंह और जशनप्रीत सिंह के संपर्क में था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें