फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की पहली महिला ब्लेड रनर किरण कनौजिया, हादसे में पैर खोने के बाद जीती 6 हाफ मैराथन

Sun, 15 Mar 2026 01:16 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों को मात देकर ब्लेड रनर खिलाड़ी किरण कनोजिया आज कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। एक हादसे में अपना पैर खो देने के बाद जहां ज्यादातर लोग जीवन से हार मान लेते हैं, वहीं किरण ने इसी दर्द को अपनी ताकत बना लिया और खेल के मैदान में नई पहचान कायम की। किरण का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। साधारण परिवार से आने वाली किरण के सामने आर्थिक तंगी हमेशा बड़ी चुनौती रही। हादसे के बाद जब उनका एक पैर काटना पड़ा तो परिवार और समाज के कई लोगों ने मान लिया कि अब उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। लेकिन किरण ने हार मानने के बजाय खुद को संभाला और कृत्रिम ब्लेड की मदद से दौड़ना शुरू किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें