अमृतसर के बस स्टैंड के सामने बुधवार देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने लाश को एक्टिवा पर रखकर उसे इलाके में घुमाया। फिर पुलिस में झूठी शिकायत दी कि हमले में माैत हुई है। सीसीटीवी फुटेज ने मामले की पोल खोल दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छापामारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक कुणाल के पिता पवन कुमार ने बताया है कि बुधवार को कुणाल की बहन प्लस टू में पास हुई थी। इसी खुशी में वह रात को घर से बाहर मोमोज लेने गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। उन्होंने अपने बेटे को फोन किया तो उसने कहा कि वह थोड़ी देर में घर आ रहा है। सुबह उन्होंने फिर से अपने बेटे के साथ संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल फोन बंद आ रहा था। उन्हें थाना ए डिवीजन से फोन आया कि उनके बेटे की लाश रानी बाजार शरीफपुरा से मिली है।