फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HTET 2025 Result जारी: 16.57% अभ्यर्थी पास, 964 को बायोमैट्रिक्स का एक और मौका

Sat, 22 Aug 2026 04:44 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 4 और 5 जुलाई 2026 को आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET)-2025 का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। तीनों लेवल में कुल 1 लाख 92 हजार 220 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। बोर्ड चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि तीनों लेवल का कुल परीक्षा परिणाम 16.57 प्रतिशत रहा है। बोर्ड चेयरमैन ने भिवानी स्थित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि लेवल-1 (PRT) में 31,402, लेवल-2 (TGT) में 99,896 और लेवल-3 (PGT) में 60,922 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले कुल 31,847 अभ्यर्थियों को 10, 11 और 12 अगस्त को बायोमैट्रिक्स प्रक्रिया के लिए बुलाया गया था। इनमें से 30,883 अभ्यर्थियों ने बायोमैट्रिक्स प्रक्रिया पूरी कर ली, जबकि 964 अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हो सके। बोर्ड अब इन 964 क्वालिफाइड अभ्यर्थियों को बायोमैट्रिक्स के लिए एक और मौका देगा। इसकी नई तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी। इस बार बायोमैट्रिक्स प्रक्रिया अलग-अलग जिला मुख्यालयों की बजाय हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कैंपस में आयोजित की जाएगी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें