फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-मोहाली-पंचकूला में भारी बारिश: जलभराव से सड़कें बनीं तालाब, लोग परेशान

Tue, 18 Aug 2026 12:05 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में मंगलवार सुबह भारी बरसात हुई। इससे पारा एकदम से नीचे आ गया। हालांकि सड़कों पर जलभराव के चलते दफ्तर और स्कूल जाने वाले बच्चों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। इससे पहले सोमवार को दिनभर उमस और गर्मी के बाद शाम करीब सात बजे मौसम ने अचानक करवट ली। घने काले बादल छाने के कुछ देर बाद शहर के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में अगले पांच दिनों तक गरज के साथ बारिश की संभावना है। 19 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री, जबकि 20 से 22 अगस्त के बीच 34 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें