फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में राज्यपाल कटारिया ने नशा मुक्ति रैली को दिखाई हरी झंडी, 4 हजार लोग हुए शामिल

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Tue, 10 Feb 2026 06:49 PM IST

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मंगलवार को नशा मुक्ति रैली के लिए फिरोजपुर पहुंचे। सारागढ़ी गुरुद्वारा से लेकर सरकारी स्कूल तक रैली निकाली गई। रैली में राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के साथ राधा स्वामी डेरे के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों भी शामिल हुए। इस दौरान राज्यपाल और राधा स्वामी डेरे के सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। खासी भीड़ के चलते राज्यपाल और डेरे के सुरक्षाकर्मियों के बीच भिड़ंत हो गई। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। काफी दूरी तक दोनों पक्षों के सुरक्षाकर्मी आपस में धक्का-मुक्की करते नजर आए। काफी देर तक राज्यपाल और डेरे के प्रमुख के सुरक्षाकर्मियों के बीच खींचतान चलती रही। इसके बाद फिरोजपुर में नशा मुक्ति रैली के दौरान राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया। इससे पहले राष्ट्रीय गान भी हुआ। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि पंजाब नशे से तभी मुक्त हो सकता है, जब सभी सुरक्षा एजेंसियां और समाजसेवी एकजुट होकर इसके खिलाफ काम करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें