फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ferozepur Murder Case: पिता ने बेटी को नहर में धक्का दिया, हुई मौत

फिरोजपुर में बाप ने बेटी का चाल-चलन ठीक नहीं होने पर नहर में धक्का दे दिया। बेटी की मौत हो गई। उधर, थाना सिटी पुलिस ने आरोपी बाप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि साहिल चौहान वासी गांव सतिए वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका मामा सुरजीत सिंह वासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अपनी बड़ी बेटी प्रीत कौर (19 साल) के चाल-चलन पर शक करता था। इसी बात को लेकर कई बार उसके मामा ने अपनी बेटी के साथ मारपीट भी की है।30 सितंबर की रात 8:40 बजे के करीब उसके मामा का फोन आया की बेटी को लेकर किसी रिश्तेदार के पास मोगा रोड पर जा रहा है। साहिल ने कहा कि उसे मामा पर शक हुआ तो वह बाइक पर सवार होकर मामा के पीछे चला गया। उसने देखा कि बाइक पर सवार प्रीत कौर के हाथ बंधे हुए हैं। जब खलील वाली नहर के पास मामा पहुंचा तो उसने प्रीत को नहर में धक्का दे दिया और वहां से फरार हो गया। इससे प्रीत की मौत हो गई। पुलिस ने साहिल चौहान के बयान पर आरोपी सुजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने बेटी को नहर में फेंकते वीडियो भी बनाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें