चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित ग्राउंड में शुक्रवार को पंजाब के विभिन्न जिलों से हजारों किसान एकत्र हुए। किसान देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। रैली के बाद किसान मटका चौक तक मार्च निकालने की तैयारी कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम लोगों और किसानों पर पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर वे अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। बड़ी संख्या में किसानों के जुटने से सेक्टर-34 और आसपास के क्षेत्रों में हलचल बढ़ गई है।