पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरीदकोट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। फरीदकोट पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस, बठिंडा ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान कुख्यात बंबीहा गैंग के एक सक्रिय गुर्गे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जगविंदर सिंह उर्फ काला के रूप में हुई है, जो बठिंडा के रामामंडी का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के पास से 3 अवैध पिस्तौल एक .30 बोर और दो .32 बोर और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई एसपी जोगेश्वर सिंह गोराया के मार्गदर्शन और डीएसपी अवतार सिंह की निगरानी में सीआईए स्टाफ और टेक्निकल सेल की टीमों ने मिलकर की।