अभिनेता धर्मेंद्र अब पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। धर्मेंद्र को आखिरी विदाई देने के लिए कई सितारे पहुंचे। अनुपम खेर ने भी पोस्ट के जरिए ही-मैन को याद किया। धर्मेंद्र का फगवाड़ा से गहरा और अटूट रिश्ता रहा है। अभिनेता कभी भी अपने बचपन की यादों को नहीं भूले और अपनी पंजाब यात्राओं के दौरान वे फगवाड़ा में अवश्य रुकते थे। वहां वे अपने बचपन के दोस्तों से मिलने के लिए समय निकालते थे और पुरानी यादों को ताजा करते थे।र्मेंद्र ने यहीं से 1950 में मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की और 1952 तक रामगढ़िया कॉलेज में अपनी आगे की शिक्षा जारी रखी।