फिरोजपुर निवासी रिचा ने बताया कि शहर के मॉडल टाउन में किसी दोस्त के घर पर फंक्शन था। वहां पर वह आए हुए थे। उसने अपनी काले रंग की एक्टिवा गली में खड़ी कर घर के अंदर गई थी। थोड़ी देर बाद जब वह घर से बाहर आई तो वहां पर एक्टिवा गायब थी। जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें नजर आ रहा है कि एक लड़का एक्टिवा के पास खड़ा है और बार-बार चाबी निकाल कर एक्टिव को खोलने का प्रयास करता है और जब एक्टिवा में चाबी लग जाती है तो वह स्टार्ट कर कर वहां से ले जाता है। इस संबंधी उन्होंने थाना सिटी पुलिस में शिकायत दे दी है।