पंजाब की सियासत में चर्चित नेता और दो बार सूबे के सीएम रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह पर फिर से कांग्रेस ने डोरे डालने शुरू कर दिए हैं। कैप्टन के प्रति सहानुभूति कार्ड फेंकते हुए इस बार कांग्रेस में वापसी का ऑफर पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने दिया है जबकि पहले ये प्रस्ताव कांग्रेसी नेता सुखविंद्र सिंह रंधावा व प्रताप सिंह बाजवा भी दे चुके हैं। उधर कैप्टन की बेटी व भाजपा की महिला विंग की अध्यक्ष जय इंदर कौर ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके पिता कैप्टन अमरिंदर भाजपा में ही रहेंगे और कहीं नहीं जा रहे हैं। दरअसल, ये सियासी हलचल विगत दिवस कैप्टन अमरिंदर सिंह को एक पुराने मामले में ईडी द्वारा जारी किए गए समन के बाद जारी हुआ है। राजीव गांधी के मित्र रहे कैप्टन अमरिंदर पहली बार 1980 में लोकसभा के सदस्य चयनित हुए थे।