फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले- वीडियो में मैं नहीं, कोई एक्टर है

Thu, 18 Jun 2026 07:05 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

फर्जी वीडियो मामले में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा वायरल वीडियो में मैं नहीं, मेरे जैसा दिखने वाला कोई एक्टर है। सीएम मान ने कहा फॉरेंसिक जांच में 1191 फ्रेम की जांच हुई है। इनमें से एक भी फ्रेम मुझसे मेल नहीं खाता। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा मुझे बदनाम करने के लिए सुनियोजित साजिश रची गई है। उन्होंने डीजीपी को साजिशकर्ताओं की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, सीएम मान ने तकनीकी विश्लेषण को लेकर बयान देते हुए कहा फॉरेंसिक जांच में चेहरे, कद और शारीरिक बनावट में स्पष्ट अंतर पाया गया है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की लंबाई करीब 5 फुट 10 इंच हैं। वहीं, सीएम की लंबाई 5 फुट 8 इंच है। वहीं, शरीर की बनावट, कंधों और पोश्चर में भी बड़ा अंतर सामने आया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें