फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ हत्याकांड: भागने की कोशिश में 2 शूटरों के पैर में लगी गोली,पुलिस ने दी बड़ी जानकारी

Thu, 18 Jun 2026 03:43 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल हॉल के कैशियर जानकी दास की हत्या में गिरफ्तार तीन आरोपियों को जम्मू से चंडीगढ़ लाया जा रहा था। इसी दाैरान आरोपियों ने रास्ते में भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लग गई, जबकि तीसरे आरोपी को भी मौके पर काबू कर लिया गया। आईजी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी सन्नी मेहरा और आर्यन शर्मा को कल शाम को जम्मू से पकड़ा गया था। उन्हें सुबह चंडीगढ़ लाया जा रहा था। धनास के जंगल एरिया में अचानक पुलिस की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इस दाैरान दोनों शूटरों ने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने शूटर्स पर चार गोलियां चलाई। दो गोली दो शूटर्स के पैर में लगी। पुलिस पर भी आरोपियों ने दो राउंड फायर किए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें