पंजाब के भाजपा नेता विधानसभा चुनाव से पहले उन मुद्दों पर चिंतन-मंथन में जुटे हैं जिन्हें मतदाताओं के सामने प्रमुखता से उठाया जाना है। इन मुद्दों में एक अहम मुद्दा बंदी सिखों की रिहाई भी रहेगा। इस संवदेनशील मुद्दे पर पार्टी लाइन क्या रहेगी, इस पर भाजपा नेता हाईकमान से स्पष्टता चाहते हैं। इसके अलावा भाजपा पंजाब के कार्यकर्ताओं संग ब्रेनस्टॉर्मिंग पर भी जोर दिया जाएगा। बंदी सिखों की रिहाई का मामला पंजाब में एक बड़ा मसला है, जिसे लगातार अन्य राजनीतिक पार्टियां खासकर कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल प्रमुखता से संसद तक उठाते रहे हैं।