फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजीठा में युवक की जलने से माैत

Nivedita Updated Thu, 16 Jul 2026 01:58 PM IST

अमृतसर के कस्बा मजीठा में एक युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया। एक युवती और उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान संदीप सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संदीप सिंह पहले से शादीशुदा था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उसके एक युवती के साथ प्रेम संबंध थे। हाल के दिनों में युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर संदीप सिंह मजीठा में युवती से मिलने पहुंचा। बताया जाता है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। इसी बीच संदीप सिंह ने अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाला और अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। आग लगने के बाद उसने युवती को भी पकड़ लिया, जिससे वह भी आग की चपेट में आ गई। युवती को बचाने के लिए उसका चचेरा भाई मौके पर पहुंचा, लेकिन वह भी आग की लपटों में घिर गया और गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान संदीप सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि युवती और उसका चचेरा भाई भर्ती हैं। उनकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। युवती और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें