फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में स्नूकर सेंटर में युवक पर हमला: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो में दिखी पिस्तौल निकली खिलौना

अमृतसर के रंजीत एवेन्यू स्थित बी-ब्लॉक के एक स्नूकर सेंटर में युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की थी। एडीसीपी श्री वनीला ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना रंजीत एवेन्यू पुलिस ने टीमों का गठन कर जांच शुरू की। इसके बाद मुख्य आरोपी साहिल और रितिक को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों अमृतसर के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीड़ित प्रयास शर्मा और आरोपियों के बीच करीब दो महीने पहले शक्ति नगर के एक स्नूकर सेंटर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने हमला किया। एडीसीपी ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही पिस्तौल असली नहीं, बल्कि एक खिलौना पिस्तौल थी। हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। हमले में प्रयास शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी एक उंगली कट गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें