पंजाब के अमृतसर स्थित वाघा बॉर्डर पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को कई महिलाओं को राखी बांधी। इतना ही नहीं कई बहनों ने बीएसएफ की महिला जवानों को भी राखी बांधी और उनका मुंह मीठा कराया। अमृतसर के वाघा सीमा पर बीएसएफ जवानों को रखी बांधने के लिए प्रो लक्ष्मी कांता चावला भी खास तौर पर पहुंची थीं।