फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में वारिस पंजाब दे का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के खिलाफ डीसी को सौंपा ज्ञापन

अकाली दल (वारिस पंजाब) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया और अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन डीसी के माध्यम से सरकार को भेजा। पार्टी के दफ्तर सचिव प्रगट सिंह भियांवड ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई कथित आपत्तिजनक वीडियो से सिख संगत की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। भियांवड ने कहा कि जांच रिपोर्टों के सामने आने के बाद लोगों में रोष है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि रिपोर्टों से असहमति थी तो उन्हें अदालत में चुनौती क्यों नहीं दी गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने तथा श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होकर माफी मांगने की मांग की। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल को भी इस मामले में जवाबदेह ठहराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध जताया और पंजाब सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें