फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के दौरान पंडोरी वड़ैच में हिंसा, आप के तीन कार्यकर्ता गंभीर घायल

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 18 Jan 2026 04:34 PM IST

अमृतसर के अंतर्गत गांव पंडोरी वड़ैच में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी के पंचायत सदस्यों और कार्यकर्ताओं पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगा है। इस हमले में आप के तीन कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की उंगलियां कटने का भी आरोप है। पीड़ितों का कहना है कि कांग्रेस से जुड़े कुछ नेताओं और उनके समर्थकों ने मिलकर हमला किया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद सरपंच पर भी तेजधार हथियारों से हमला किया गया, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा इटली से गांव आए एक एनआरआई परिवार के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। पीड़ितों के विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं समेत 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। आम आदमी पार्टी और संयुक्त एक्शन फ्रंट ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो थाने का घेराव और नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें