विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के तहत सोमवार को रेलवे स्टेशन अमृतसर स्थित जीआरपी कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर हरप्रीत सिंह मंडेर, पीपीएस के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में ऑटो चालकों, कुलियों, आम लोगों और जीआरपी कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को विजिलेंस विभाग की कार्यप्रणाली, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई और अपने कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने तथा सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और ईमानदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने लोगों से भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को विजिलेंस विभाग की भूमिका और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में ईमानदारी और पारदर्शिता की भावना को मजबूत करना था। इस मौके पर डीएसपी विजिलेंस रेंज अमृतसर अनूप कुमार सैनी, पीपीएस, इंस्पेक्टर अभिनाशी सिंह, विजिलेंस ब्यूरो, जीआरपी थाना अमृतसर के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर शाम सुंदर सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।