फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

Nivedita Updated Sat, 18 Apr 2026 12:51 PM IST

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया और उन्हें सिरोपा व श्री दरबार साहिब का मॉडल भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि अमृतसर के गांव जलाल उस्मा में जन्म लेने के कारण उनका इस धरती से गहरा जुड़ाव है। उन्होंने बताया कि सैन्य सेवा की शुरुआत के समय भी वे यहां आशीर्वाद लेने आए थे। उन्होंने कहा कि दरबार साहिब आकर आत्मिक शांति मिलती है और वे समूची मानवता की भलाई के लिए अरदास करने आए हैं। उन्होंने गुरु तेग बहादुर की शहादत और गुरु नानक देव के एकता के संदेश को विश्व के लिए मार्गदर्शक बताया। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि उत्तराखंड स्थित श्री हेमकुंट साहिब के लिए रोपवे परियोजना का ठेका हो चुका है और जल्द ही काम शुरू होगा, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। एसजीपीसी अध्यक्ष धामी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि अमृतसर का एक सपूत देश के उच्च पद पर सेवाएं दे रहा है। इस दौरान गुरु अंगद देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर संगत को बधाई भी दी गई और गुरमुखी लिपि व सेवा-सिमरन के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें