फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने परिवार सहित श्री दरबार साहिब में टेका माथा

Nivedita Updated Mon, 08 Jun 2026 03:15 PM IST

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री तोखन साहू ने बुधवार को परिवार सहित सचखंड श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में मत्था टेका। इस दौरान उनकी बहन, भांजियां और भांजा भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने गुरु घर में श्रद्धा पूर्वक नतमस्तक होकर गुरबाणी कीर्तन का श्रवण किया और देश की सुख-शांति व समृद्धि के लिए अरदास की। पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि श्री दरबार साहिब पूरे देश की आस्था, श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल के दर्शन कर वह स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। यहां नतमस्तक होकर उन्हें आध्यात्मिक संतोष की अनुभूति हुई है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबानों द्वारा दिखाए गए आदर्शों और मार्ग पर चलकर ही एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने गुरु चरणों में प्रार्थना की कि देश में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहे तथा लोगों में आपसी भाईचारा मजबूत हो। केंद्रीय मंत्री ने श्री दरबार साहिब की प्रबंधकीय समिति और सेवादारों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के प्रति समिति का व्यवहार बेहद स्नेहपूर्ण और सम्मानजनक होता है, जिससे श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण वातावरण में दर्शन करने और आध्यात्मिक संतुष्टि प्राप्त करने का अवसर मिलता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें