फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 अप्रैल को तीन घंटे रोकी जाएंगी ट्रेनें: सरवन सिंह पंधेर

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 अप्रैल को गेहूं खरीद को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान संयुक्त रूप से दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ट्रेन संचालन को रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा गेहूं खरीद व्यवस्था से किसान संतुष्ट नहीं हैं, जिसके चलते यह कदम उठाया जा रहा है। पंधेर ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि किसान अपने-अपने क्षेत्रों में अन्य किसानों को जागरूक करें और इस सूचना को ज्यादा से ज्यादा साझा करें, ताकि आंदोलन को व्यापक समर्थन मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें