फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: फ्लाईओवर के नीचे सड़क निर्माण कार्य से यातायात प्रभावित

गुमटाला बाईपास से हरतेज अस्पताल की ओर फ्लाईओवर से उतरते ही आगे मुख्य सड़क पर संबंधित विभाग द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस कारण उक्त मार्ग पर यातायात आंशिक रूप से प्रभावित हो रहा है और वाहन चालकों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी देते हुए एडीसीपी ट्रैफिक अमृतसर अमनदीप कौर ने बताया कि सड़क कार्य को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए हैं, ताकि जाम की स्थिति न बने और आम जनता को कम से कम परेशानी हो। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी मौके पर तैनात हैं। एडीसीपी ट्रैफिक ने आम नागरिकों से अपील की कि निर्माण कार्य पूर्ण होने तक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन कर सहयोग करें। इससे कार्य भी शीघ्र पूरा होगा और यातायात व्यवस्था भी बनी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें