पंजाब के साथ लगते पाकिस्तान बॉर्डर से नशा तस्करी का काला कारोबार करने वाले तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों तस्कर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े हैं। अमृतसर सीमा पार (पाकिस्तान) से ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर की कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10.248 किलो हेरोइन बरामद की है।