फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजीठा के लोगों ने विकास और ईमानदार राजनीति पर लगाई मुहर : तलबीर गिल

Nivedita Updated Sat, 30 May 2026 04:24 PM IST

मजीठा में नगर परिषद चुनावों के नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी के नेता तलबीर सिंह गिल ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि वह आज परमात्मा के शुक्रगुजार हैं कि शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस द्वारा एकजुट होकर पूरा जोर लगाने के बावजूद जनता ने आम आदमी पार्टी पर अपना भरोसा कायम रखा। उन्होंने कहा कि मजीठा के जागरूक मतदाताओं ने विपक्षी दलों के एक साथ आने के बावजूद आम आदमी पार्टी की झोली में सात सीटें डालकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच और सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है। गिल ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, ईमानदार राजनीति और विकास की सोच की जीत है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मजीठा क्षेत्र के विकास, जनकल्याण और किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए पहले से भी अधिक मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। उन्होंने मजीठा के मतदाताओं का प्यार और विश्वास बनाए रखने के लिए एक बार फिर दिल से धन्यवाद किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें