फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में आबकारी विभाग ने बरामद की अवैध शराब

लोपोके थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खियाला में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की खेप बरामद की है। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में बिना अनुमति शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई, जिसे कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बरामद शराब के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों के अनुसार शराब पर कोई वैध दस्तावेज या परमिट नहीं पाया गया। आबकारी विभाग ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। मामले में लोपोके पुलिस के साथ तालमेल कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें