फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में खासा फैक्टरी के बाहर महिला कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मजदूरी बढ़ाने की मांग तेज

अमृतसर के खासा इलाके में स्थित एक शराब फैक्ट्री के बाहर महिला कर्मचारियों ने वेतन और कामकाजी हालात को लेकर दूसरे दिन भी जोरदार हड़ताल की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि उन्हें सरकारी नियमों के अनुसार 468 रुपये दिहाड़ी मिलनी चाहिए, लेकिन उन्हें केवल 300 रुपये ही दिए जा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने फैक्ट्री प्रबंधन पर दुर्व्यवहार और धमकाने के आरोप लगाए। एक कर्मचारी मनदीप कौर ने बताया कि उसे बिना किसी कारण नौकरी से निकाल दिया गया, जिसके बाद अन्य महिलाओं ने एकजुट होकर हड़ताल शुरू कर दी। कुछ महिलाओं को फैक्ट्री के अंदर बंद करने के भी आरोप लगाए गए हैं। कर्मचारियों के समर्थन में विभिन्न संगठन भी मौके पर पहुंचे और इसे मजदूरों के अधिकारों का उल्लंघन बताया। वहीं प्रशासन ने इसे केवल वेतन विवाद बताया है। डीएसपी हरिंदर सिंह के अनुसार मामला श्रम विभाग को भेज दिया गया है और जल्द सुनवाई होगी। फिलहाल महिला कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर डटी हुई हैं और चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें