फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वसम्मति से चुनी पंचायतों को 5-5 लाख की विशेष ग्रांट, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बांटे चेक

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु स्थित अपने कार्यालय में सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को 5-5 लाख रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि जो गांव अपनी पंचायत सर्वसम्मति से चुनेगा, उसे 5 लाख रुपये की विशेष ग्रांट दी जाएगी। इसी वादे को पूरा करते हुए विधानसभा हलका जंडियाला गुरु के कई गांवों की पंचायतों को यह राशि प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि यह धनराशि गांवों में गलियों-नालियों, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास पर खर्च की जाएगी। मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे पारदर्शिता और ईमानदारी से राशि का उपयोग करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश का कोई भी गांव या शहर विकास से वंचित नहीं रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें