फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूके में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और खालसा एड प्रमुख रवि सिंह की अहम मुलाकात, मानवता की सेवा के लिए एकजुट होकर काम करने पर जोर

यूके में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और खालसा एड के प्रमुख रवि सिंह के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान गुरु नानक देव जी के "सरबत दा भला" और "सभ महि जोत" के सिद्धांत को दुनिया भर में आगे बढ़ाने तथा मानवता की निस्वार्थ सेवा को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। जत्थेदार ने कहा कि गुरु साहिब द्वारा शुरू किए गए "सच्चा सौदा" और लंगर की परंपरा आज पूरी दुनिया में जरूरतमंदों की सेवा का आधार बनी हुई है। उन्होंने खालसा एड और रवि सिंह की ओर से बिना किसी भेदभाव के मानवता की सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने सिख इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरु हरिराय साहिब ने दारा शिकोह के लिए दवाइयां भेजकर निस्वार्थ सेवा और परोपकार की मिसाल कायम की थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें