फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी मुख्य सचिव का ज्ञानी रघबीर सिंह पर पलटवार, बयानबाजी को बताया ‘सरकारी एजेंसियों की शह’

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने ज्ञानी रघबीर सिंह पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि संस्थान के खिलाफ की जा रही बयानबाजी सरकारी एजेंसियों और सरकार के इशारे पर हो रही है, ताकि एसजीपीसी की छवि धूमिल की जा सके। मन्नन ने कहा कि जब ज्ञानी रघबीर सिंह अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार थे, तब उन्होंने किसी कथित अनियमितता पर आवाज क्यों नहीं उठाई। यदि कार्यकाल के दौरान कोई गड़बड़ी थी तो उसे उसी समय सामने लाना चाहिए था। उन्होंने बताया कि ज्ञानी रघबीर सिंह करीब डेढ़ माह से अवकाश पर हैं। संस्था में किसी भी तरह की शिकायत आती तो तत्काल जांच कर कार्रवाई की जाती। मन्नन ने कहा कि जिस संस्था ने सम्मान दिया, उसी को बदनाम करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें