फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतधारी विद्यार्थियों को एसजीपीसी ने दिए 2.28 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप, धामी ने सौंपे चेक

Ankesh Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 04:09 PM IST

अमृतधारी विद्यार्थियों को एसजीपीसी ने दिए 2.28 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप, धामी ने सौंपे चेक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से अमृतधारी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए 2 करोड़ 28 लाख रुपये के वजीफे जारी किए गए हैं। इस संबंध में कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों को वजीफा राशि के चेक सौंपे। धामी ने कहा कि सिख पंथ में शिक्षा और धार्मिक मूल्यों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से अमृतधारी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि वे अपनी पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रख सकें। उन्होंने बताया कि यह पहल विद्यार्थियों को न केवल शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी, बल्कि उन्हें अपने धार्मिक सिद्धांतों से भी जोड़कर रखेगी। एसजीपीसी भविष्य में भी इस तरह की योजनाओं को जारी रखेगी, जिससे जरूरतमंद छात्रों को लाभ मिल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें