फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: राजोआणा की चिट्ठी पर धामी का बड़ा बयान, अकाल तख्त के हर फैसले को मानेगी SGPC

पटियाला जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआणा द्वारा काल तख्त के जत्थेदार को लिखी गई चिट्ठी के बाद सिख सियासत में हलचल तेज हो गई है। इस मामले पर हरजिंदर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) पूरी तरह अकाल तख्त के आदेशों का पालन करेगी। धामी ने बताया कि राजोआणा की चिट्ठी जत्थेदार साहिब तक पहुंच चुकी है और इस पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले दायर की गई मर्सी पिटीशन भी उस समय के जत्थेदार के निर्देशों के आधार पर ही लगाई गई थी। एसजीपीसी के अनुसार, राजोआणा की रिहाई और मर्सी पिटीशन वापस लेने या न लेने को लेकर अब जो भी फैसला अकाल तख्त की ओर से लिया जाएगा, उस पर तुरंत अमल किया जाएगा। धामी ने कहा कि यह मामला पंथ की भावनाओं से जुड़ा है और सभी की नजरें अब जत्थेदार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें