कनाडा में पंजाब के एक और छात्र की हत्या हुई है। ताजा मामला अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु के पास स्थित गांव देवीदासपुरा से सामने आया है, जहां का 25 वर्षीय युवक सिमरनजीत सिंह कनाडा में गोलीबारी का शिकार हो गया। सिमरनजीत सिंह साल 2023 में स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। परिवार ने भारी कर्ज और बड़ी उम्मीदों के साथ उसे विदेश भेजा था, ताकि वह पढ़ाई पूरी कर परिवार का सहारा बन सके। लेकिन किसे पता था कि पढ़ाई का यह सपना ताबूत में बदल जाएगा। जैसे ही सिमरनजीत की मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे देवीदासपुरा में शोक की लहर दौड़ गई।