फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी कानून में संशोधन पर पंजाब सरकार ने श्री अकाल तख्त को सौंपा जवाब

पंजाब सरकार की ओर से सिख गुरुद्वारा एक्ट में प्रस्तावित संशोधन को लेकर जारी विवाद के बीच बुधवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर के नेतृत्व में सरकारी प्रतिनिधिमंडल श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार का पक्ष और विस्तृत लिखित स्पष्टीकरण सौंपा। सचिवालय से बाहर मीडिया से बातचीत में डॉ. निज्जर ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से प्रस्तावित संशोधन को लेकर उठाए गए सभी सवालों और आपत्तियों का सरकार ने बिंदुवार जवाब तैयार किया है। यह दस्तावेज अब औपचारिक रूप से सचिवालय को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब अकाल तख्त साहिब के अधिकारी दस्तावेजों की जांच और समीक्षा करेंगे। पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे की औपचारिक कार्रवाई या संवाद होगा। मानसून सत्र में संशोधन विधेयक लाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार कोई भी अगला कदम श्री अकाल तख्त साहिब से विस्तृत सलाह-मशविरा और पूरी समीक्षा के बाद ही उठाएगी। उन्होंने कहा कि यह केवल अनुमति लेने का विषय नहीं, बल्कि धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए सभी शंकाओं का समाधान करने की प्रक्रिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें