पंजाब में साथियों की रिहाई को लेकर पनबस और पीआरटीसी कॉन्टैक्ट वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सरकार और परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हिरासत में लिए गए यूनियन नेताओं और कर्मचारियों की तत्काल रिहाई की मांग की।