फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 2.87 लाख बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

अमृतसर जिले में रविवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. रश्मि विज ने चौक फव्वारा स्थित बूथ पर छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। अभियान की सफलता के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए ऑटो-रिक्शा जागरूकता रैली भी रवाना की गई। डॉ. रश्मि विज ने कहा कि भारत पोलियो मुक्त देशों की श्रेणी में शामिल है लेकिन इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए समय-समय पर पल्स पोलियो अभियान चलाए जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंदें अवश्य पिलाएं, क्योंकि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का यही सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने बताया कि जिले की 27.63 लाख आबादी के बीच 5.44 लाख घरों में रहने वाले 0 से 5 वर्ष तक की आयु के 2,87,498 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1,193 टीमें गठित की गई हैं, जबकि 255 सुपरवाइजर अभियान की निगरानी करेंगे। इस मौके पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर पाल कौर, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम भगत, डीडीएचओ डॉ. जगनजोत कौर, जिला एमईआईओ अमरदीप सिंह, डॉ. नेहा अग्रवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें