फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के झब्बाल में गुरुद्वारा मार्ग पर कूड़े के डंप का विरोध

ऐतिहासिक नगर झब्बाल में स्थित गुरुद्वारों के मुख्य मार्ग पर बनाए जा रहे कूड़े के डंप को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस संबंध में सिख जत्थेबंदियों और सतिकार कमेटी के प्रतिनिधियों ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को ज्ञापन सौंपकर प्रशासनिक लापरवाही और स्थानीय गुंडागर्दी की शिकायत दर्ज करवाई। आगुओं ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब जाने वाले रास्ते पर कूड़ा डालना संगत की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। उनका आरोप है कि विरोध करने पर कुछ शरारती तत्वों ने बदसलूकी करते हुए माहौल खराब करने की कोशिश भी की। पिछले 15 दिनों से डीसी, एडीसी और एसएसपी कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज संगत ने अब अकाल तख्त की शरण ली है। जत्थेदार के सहायक ने मामले की उच्चस्तरीय जांच का भरोसा दिया है। संगत ने मांग की है कि डंप को तुरंत हटाकर वहां हरियाली या पार्क विकसित किया जाए, अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें