फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: शहीद सुभकरण सिंह के शहीदी दिवस की तैयारियां तेज

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 19 Feb 2026 04:23 PM IST

अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में मनाए जाने वाले शहीद सुभकरन सिंह के शहीदी दिवस को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसकी जानकारी किसान नेता Sarwan Singh Pandher ने दी। पंधेर ने कहा कि शहीद सुभकरन सिंह का बलिदान किसानों के संघर्ष की याद दिलाता है। उन्होंने राज्य सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को दबाने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन किसान अपने हकों के लिए एकजुट हैं। उन्होंने बताया कि शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, कीर्तन और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में किसानों और युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन से भी समन्वय किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें