फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: 27 फरवरी के समाना मोर्चा को लेकर तैयारियां तेज

27 फरवरी को प्रस्तावित समाना मोर्चा के विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में जानकारी किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने दी। पंधेर ने कहा कि प्रदर्शन “स्टॉप पुलिस कोएर्शन” के मुद्दे को लेकर किया जा रहा है। उनका आरोप है कि हाल के दिनों में पुलिस द्वारा अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है और आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान संगठनों और समर्थकों की ओर से 27 फरवरी को डीसी कार्यालय, अमृतसर का शांतिपूर्ण घेराव किया जाएगा। वहीं, जिला प्रशासन ने भी प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। डीसी कार्यालय के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और बैरिकेडिंग की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और अफवाहों से दूर रहें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें