फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में चन्नी के खिलाफ लगे पोस्टर, पार्टी से बाहर करने की अपील

पंजाब में विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस के भीतर गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है। दो दिन पहले पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की रैली के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के समर्थन में नारे लगे थे। अब अमृतसर में चन्नी के विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं। इससे पार्टी की अंदरूनी खींचतान एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। बुधवार सुबह शहर के कंपनी बाग के बाहर लगे पोस्टरों में चन्नी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का समर्थक बताते हुए उन पर भारतीय जनता पार्टी का साथ देने का आरोप लगाया गया। पोस्टर पर लिखा है, "सामने आओ चन्नी जी, तुमने बीजेपी की क्यों मानी जी?" वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता से अपील करते हुए लिखा गया है, "राहुल गांधी से बस यही पुकार, चन्नी को करो कांग्रेस से बाहर।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें