अमृतसर में कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस में तैनात थे और ड्यूटी जॉइन करने के लिए घर से निकले थे। जानकारी के अनुसार नरेंद्र सिंह मोटरसाइकिल से अमृतसर रेलवे स्टेशन जा रहे थे, जहां से उन्हें ट्रेन पकड़कर लुधियाना पहुंचना था। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है और हादसे की जांच जारी है।