फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमशुदा दो लड़कियों को पुलिस ने किया बरामद, परिवार को सौंपा

गुम हुई दो नाबालिग लड़कियों के संबंध में सूचना मिलते ही थाना बी डिवीजन की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की। मुस्तैदी से जांच करते हुए पुलिस टीम ने दोनों लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिवार के हवाले कर दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी ईस्ट अमृतसर Anubhav Jain ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साधनों की मदद से पुलिस ने कम समय में दोनों लड़कियों का पता लगा लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा है तथा ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें